संवाददाता – बाबा पाठक वायरलेस न्यूज़ उमरिया
विश्व विख्यात बांधवगढ़ नेशनल पार्क में फिर एक बाघिन की मौत हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार धमोखर रेंज के ताली बीट के P F 80 मे 5 वर्षीय मादा बाघिन की मौत हुई है। उक्त बाघिन T 19 की बच्ची थी जो लगभग वर्ष 2015 मे जन्म ली थी जो लगभग तीन दिवस पूर्व दूसरे बाघिन के द्वारा वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने के उपरांत उसकी मौत हो गई। मृत बाघिन के बांयां मस्तक एवं बांयां गले में गभींर चोट आई जो मौत का कारण बना। बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक विसेंट रहीम अपने दल बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे तथा म्रत बाघिन का मौका पंचनामा तैयार करा कर घटना स्थल से ताली कैंप लाया गया, जहां पर डा. नितिन गुप्ता एवं उनके सहयोगी डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्डम किया गया, पोस्टमार्डम उपरांत म्रत बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्र संचालक बांधवगढ़, विसेंट रहीम, उप संचालक सिद्धार्थ गुप्ता, सहायक संचालक ताला अनिल शुक्ला, परिक्षेत्राधिकारी खितौली, एन.पी. कार्तिकेय, एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

