● *उर्दना तिराहा के पास कोतवाली पुलिस की नाकेबंदी में पकड़ा गया वाहन, आरोपी भेजा गया रिमांड पर*….
रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 07.04.2021) के सुबह थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से 10 चक्का ट्रक में ओडिसा से लोड़ होकर अवैध स्कैप रायगढ़ लाये जाने की सूचना दिया । सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली थाने से प्रधान आरक्षक शिवलाल सिदार के हमराह आरक्षक हेम प्रकाश सोन, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक को नाकेबंदी कर कार्यवाही के लिये रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग के लिये रवाना किया गया । स्टाफ द्वारा दोपहर करीब 12.30 बजे उर्दना तिराहा के पास ट्रक क्रमांक OD 15 G – 4240 को रोका गया । वाहन पूरा तिरपाल से ढका हुआ था ताकि किसी को अवैध स्क्रैप के वाहन में होने का पता न चले, स्टाफ द्वारा वाहन चेक करने पर वाहन में लोहे का कटिंग पार्टस(स्कैप) लोड़ था । वाहन चालक *प्रदीप कुमार नायक पिता रेन्चा नायक उम्र 28 साल निवासी बुरूबुड़ा थाना रियाना जिला देवगढ़ (ओडिसा)* को वाहन में लोड़ स्रैहनप के संबंध में पूछताछ में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया जिस पर ट्रक की जप्ती कर वजन कराया गया, जिसमें *16 टन स्रैद प कीमती 3,52,000 रूपये* का लोड़ था । कोतवाली पुलिस आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

