🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर के आदेश के परिपालन में शुरू हुई पुलिस प्रशासन की कार्यवाही शायं 6:00 बजे के बाद दुकान संचालन करने वालों पर की जा रही है कारवाही

On: April 7, 2021 3:25 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

पुलिस प्रशासन ने सड़कों पर शुरू की कार्यवाही

महासमुन्द– महासमुंद जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उसके रोकथाम के लिए प्रशासन ने दल-बल के साथ सड़कों पर उतरकर सख्ती शुरू कर दी है जिला कलेक्टर ने सायं 6:00 बजे के बाद सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं उसके बाद महासमुंद जिले के सर्वाधिक संवेदनशील सरायपाली शहर में पुलिस प्रशासन ने सड़क पर उतर कर 6:00 बजे के बाद दुकान का संचालन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है हम आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन और नगर प्रशासन की ओर से पूर्व से ही जिला कलेक्टर के आदेश का पालन करने के लिए मुनादी कराई गई थी इसके बाद भी कुछ लोगों ने दबंग ता पूर्वक 6:00 बजे के बाद भी दुकान संचालित करते हुए बंद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई इसके बाद प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू की है हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं जिसके बाद कोरोनावायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं हालांकि अभी तक किसी भी तरह के लॉकडाउन जैसे हालात नहीं बन पाए हैं। लेकिन सायं 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान पहले ही कलेक्टर द्वारा किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन और नगर प्रशासन की ओर से की गई इस कार्यवाही के बाद 6:00 बजे के बाद सड़कों पर अनावश्यक घूमने वाले और बगैर मास के के घूमने वाले तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन करने वालों में हड़कंप मचा है। आज की गई कार्यवाही में सरायपाली एसडीएम बीएस मरकाम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विकास पाटिल थाना प्रभारी वीणा यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान सहित समूचा प्रशासन सड़कों पर लोगों को समझाइश देने के साथ-साथ 6:00 बजे के बाद दुकान खोलने वालों पर कार्यवाही भी की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment