प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा वार्षिकोत्सव, विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित
समाजसेवियों एवं साहित्यसेवियों के सम्मान की उत्कृष्ट परंपरा रही है: डॉ. पाठक
पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र तिवारी की कृति “सफ़हात का जायका” का विमोचन एवं सम्माननगर के छह समाजसेवियों एवं साहित्यसेवियों का हुआ सम्मानवरिष्ठ साहित्यकार श्री बुधराम यादव का विशेष सम्मान
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी, राष्ट्रीय समिति, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में वार्षिकोत्सव, विमोचन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र तिवारी की कृति “सफ़हात का जायका” का विमोचन किया गया तथा उनका सम्मान किया गया। साथ ही प्रयास प्रकाशन द्वारा प्रकाशित सम्मान पत्रिका का भी विमोचन किया गया। छह दशकों से साहित्य सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार श्री बुधराम यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी (छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर) के मुख्य आतिथ्य, डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) की अध्यक्षता तथा डॉ. श्यामलाल निराला (प्राचार्य, जे.पी. वर्मा महाविद्यालय), धर्मभूषण डॉ. पं. श्रीधर गौरहा, श्री शिव प्रताप साव (समाजसेवी), डॉ. विष्णु कुमार तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार) एवं श्री संतुलाल सोनकर (संस्थापक, सोनकर कॉलेज, मुंगेली), अखिलेशचंद्र प्रदीप बाजपेयी एवं कु. आकांक्षा शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे ने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी, वहीं डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने सम्मानित अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ, जिसकी प्रस्तुति श्री राम निहोरा राजपूत द्वारा दी गई।
अतिथियों का स्वागत डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. गजेन्द्र तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, शत्रुघ्न जेसवानी, राम निहोरा राजपूत, पंकज खंडेलवाल, राजेश सोनार, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, शीतल प्रसाद पाटनवार एवं पूर्णिमा तिवारी ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु विभूतियों को स्मृति सम्मान प्रदान किए गए—
“सहोदरा देवी शर्मा स्मृति नृत्यांगना सम्मान” – आँचल पाण्डेय
“ताँतूराम सोनकर स्मृति दानवीर सम्मान” – श्री रामचरण सोनकर
“गुना देवी तिवारी स्मृति चिकित्सा रत्न सम्मान” – कर्नल (डॉ.) योगेन्द्र शंकर दुबे
“पं. भागीरथी गौरहा स्मृति विप्र कुल गौरव समाज सेवा सम्मान” – डॉ. प्रदीप शुक्ला
“चंद्रप्रभा बाजपेयी स्मृति विधि विभूषण सम्मान” – श्री मुरलीधर शर्मा (अधिवक्ता)
“अमरनाथ साव स्मृति समाजसेवी सम्मान” – श्रीमती सुनीता विनोद सारथी (सरपंच, ग्राम पंचायत मस्तुरी)
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजसेवियों एवं साहित्यसेवियों के सम्मान की गौरवशाली परंपरा रही है। ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने अकादमी के इस प्रयास की सराहना करते हुए बधाई दी।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी ने कहा कि प्रेरक व्यक्तित्वों के सम्मान से समाज गौरवान्वित होता है। उन्होंने श्री सुरेन्द्र तिवारी की कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएँ वर्तमान समय की आवश्यकता हैं।
इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र तिवारी, श्री शिव प्रताप साव, डॉ. विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. श्यामलाल निराला, डॉ. श्रीधर गौरहा, श्री बुधराम यादव सहित अन्य अतिथियों एवं सम्मानित जनों—श्री मुरलीधर शर्मा, डॉ. प्रदीप शुक्ला, कर्नल डॉ. योगेन्द्र शंकर दुबे, अखिलेश वाजपेयी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. विवेक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. शत्रुघ्न जेसवानी, डॉ. सुषमा पंड्या, डॉ. अनिता सिंह, सुरेश सिंह बैस, डॉ. ओमप्रकाश भट्ट, पंकज खंडेलवाल, विजय तिवारी, अमृतलाल पाठक, ओमप्रकाश बिरथरे, बाल गोविन्द अग्रवाल, बाल मुकुंद श्रीवास, शरद यादव, एम.डी. मानिकपुरी, डॉ. जी.डी. पटेल, हर्ष दुबे, रीना झा, निवेदिता वर्मा (भाटापारा), रेणु वाजपेयी ‘नलिनी’, डॉ. रामरतन श्रीवास, सुनील दत्त मिश्रा, स्वाती अवस्थी सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.08बिलासपुर दक्षिण संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल बनाए गए ,जमीनी कार्यों का बड़ा सम्मान मिला
Uncategorized2026.05.08अग्रज ” बाल व युवाओं को रंगमंच के लिए तराशेगें अभिनय एवं बाल नाट्य का 45 दिवसीय कार्यशाला….बॉलीवुड के हास्य अभिनेता रघुवीर यादव समापन में होंगे शामिल……अग्रज नाट्य दल का आयोजन…..
Uncategorized2026.05.06द्वारिका प्रसाद शुक्ल उ.मा. विद्यालय भकुर्रा नवापारा 5 वीं बोर्ड के 9 बच्चे 90%अंक अर्जित किए
Uncategorized2026.05.06स्वामी श्री रामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था 00 समाजसेवी प्रवीण झा के निवास एव मस्तु में भक्तिमय भजन, प्रसाद वितरण


