🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगर विधायक ने जीत को बताया मोदी जी की तपस्या का परिणाम,बोले- बंगाल में खत्म हुआ दमन और गुंडागर्दी का दौर

On: May 5, 2026 4:33 AM

*बंगाल में खिला ‘कमल’, असम में जीत की हैट्रिक से गदगद हुए अमर अग्रवाल*

*नगर विधायक ने जीत को बताया मोदी के सुशासन की जीत; बोले- बंगाल में खत्म हुआ दमन और गुंडागर्दी का दौर*

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज)

4 मई को घोषित हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीतिक दिशा तय कर दी है। इन परिणामों पर अपनी तीखी और उत्साहजनक प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर के नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर ‘मोदी की गारंटी’ को सर्वोपरि माना है। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार मिली जीत को भारतीय राजनीति का टर्निंग पॉइंट बताया।

*बंगाल में अब ‘रसगुल्ला’ के साथ ‘झालमुड़ी’ का जश्न*

विधायक अमर अग्रवाल ने बंगाल के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों से ममता सरकार की अराजकता, दमन और गुंडागर्दी को सह रही बंगाल की जनता ने अब भगवा को अपना लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस की पगडंडियों पर चलकर ममता सरकार ने जो अपराध किए, जनता ने उसका हिसाब चुकता कर दिया है। आज बंगाल भगवामय है और वहां जीत की खुशी में रसगुल्ला के साथ-साथ झालमुड़ी भी बंट रही है।”

*हेमंता के नेतृत्व और पुडुचेरी के संकल्प पर मुहर*

अमर अग्रवाल ने असम की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हेमंता बिस्वा सरमा की सरकार पर जनता का यह अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत है। वहीं, पुडुचेरी में भगवामयी लहर को उन्होंने बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की जनता ने मोदी जी के संकल्पों को अपना मानकर विकास के पक्ष में मतदान किया है।

*मोदी जी की तपस्या का परिणाम*

असम में भाजपा की लगातार तीसरी जीत और पुडुचेरी में मिली सफलता को उन्होंने प्रधानमंत्री की तपस्या का प्रतिफल बताया। अमर अग्रवाल ने कहा, “मोदी जी का एकमात्र विजन देश की भलाई है और आज उनके संकल्पों को सिद्ध होते देख मन गदगद है।” इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक गरिमा का परिचय देते हुए तमिलनाडु और केरल में विजयी दलों को भी बधाई दी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment