*खनिजो के अवैध उतखनन, परिवहन पर 03 हाइवा, 03 ट्रेक्टर ट्राली जप्त तथा भण्डारण शर्तों के उल्लंघन एंव अनियमितता पाये जाने पर 01 जे सी बी मशीन 01 ट्रेलर वाहन जप्त एंव संचालित डिपो सील*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 10/06/2026 को खनिज अमला बिलासपुर व पुलिस अमला सकरी द्वारा ग्राम गतौरी अंतर्गत संचालित बालाजी कोल ट्रेनिंग एंड कंस्ट्रक्शन अस्थायी भण्डारण अनुज्ञा की जाँच की गयी, जहाँ उक्त भण्डारण अनुज्ञप्ति धारक द्वारा खनिज कोयला की गुणवत्ता मे मिलावट /हेरफेर तथा भण्डारण अनुज्ञा के शर्तों के उल्लंघन व अनियमितता पाये जाने पर मौका स्थल से 01 ट्रेलर वाहन व 01 जेसीबी मशीन को जप्त किया गया एंव जप्त वाहन तथा मशीन को पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया है। मौका जाँच के दौरान ही उक्त भण्डारण अनुज्ञा को सील बंद किया गया है।खनिज अमला द्वारा दिनांक 11/062026 व 12/06 2026 को सकरी, कोटा, विजयपुर, दर्री, तखतपुर क्षेत्र का जाँच किया गया जाँच के दौरान दर्री विजयपुर क्षेत्र से गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। सकरी क्षेत्र मे खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा व गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। जिला बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही के सीमा से लगे खोगसरा क्षेत्र मे खनिज अमला बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा संयुक्त जाँच करते हुए अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उतखनन करते 03 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। इस प्रकार जप्त कुल 08 वाहनों /मशीनो को जप्त कर पुलिस थाना कोनी, सकरी, तखतपुर व गौरैला की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

