*पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ का प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति ) द्वारा सम्मान*

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ जी को संगीत नाट्य अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित करने की भारत सरकार की घोषणा से प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) बिलासपुर के कार्यालय अज्ञेय नगर में पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ जी का शाल और श्रीफल से अभिनंदन एवं आत्मीय सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ.विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज विहार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बनारस,जयपुर और लखनऊ घराने का समन्वय कर पं.रामलाल बरेठ ने रायगढ़ घराना को विशिष्ट रूप दिया। उन्होंने पं बरेठ के कत्थक नृत्य के विरासत का उल्लेख करते कहा कि कत्थक नृत्य को संर्वधित और शिष्ट स्वरूप देने वाले पं रामलाल बरेठ एवं उनके शिष्य प्राण प्रण से लगे हुए हैं।यह सम्मान रायगढ़ घराना सहित छत्तीसगढ़ सहित पूरे कला जगत का सम्मान है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व आई.एस.एस.अधिकारी और समीक्षक डाॅ.रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पं बरेठ का कत्थक नृत्य साधना आज चतुर्दिक प्रतिफलित हो रही है। देर से ही सही पर पद्मश्री पं रामलाल बरेठ जी को अकादमी रत्न देने की घोषणा से छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारत गौरवान्वित हुआ है।
पद्मश्री पं रामलाल बरेठ जी के सुपुत्र नृत्याचार्य गुरू भूपेंद्र बरेठ ने कहा कि पिता जी को सम्मान मिलना हम सभी के लिए प्रेरणा स्वरूप है।हम सभी शिष्यों के लिए भी यह गौरव का क्षण है।
कार्यक्रम का संचालन प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के राष्टीय अध्यक्ष डाॅ राघवेंद्र दूबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार तिवारी ने किया।इस अवसर पर सर्वश्री शैलेंद्र सिंह कछवाहा, डाॅ.विवेक तिवारी, डाॅ.मंजूश्री वेदुला, लिप्सा पटेल(झारसुगुड़ा,उड़ीसा),रीना झा, सृष्टिसिंह, रोशन गुप्ता, डा गजेंद्र तिवारी, आंचल पांडेय, आकांक्षा शर्मा, डॉ शत्रुघ्न जैसवानी, राजेश सोनार, राम निहोरा राजपूत, आशीष श्रीवास, डाॅअंकुर शुक्ला, दिलावर सिंह, नित्या खत्री, अंजनी मिश्रा और अनन्या मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पं बरेठ के शिष्य एवं प्रशंसक उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *