🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम* *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सहभागिता की अपील*

On: June 19, 2026 11:34 AM

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम*

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सहभागिता की अपील*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 19 जून 2026) बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6:45 बजे से 7:45 बजे तक स्वर्गीय बी.आर. यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, बहतराई में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्री अग्रवाल ने जिलेवासियों से बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है।
कलेक्टर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक अभियान है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी निरोग एवं सशक्त बना सकते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment