गोंदिया/नागपुर/( वायरलेस न्यूज)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत
नागपुर मंडल* गोंदिया/नागपुर ,दिनाक 21.06.2026 को गाड़ी संख्या 22974 पूरी गांधीधाम एक्सप्रेस में दो अंतराज्यीय तस्करों को भारी मात्रा में 85.720 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया है।

उपरोक्त विषय के संबंध में रिपोर्ट इस प्रकार है कि, सीआईबी गोंदिया एवं नागपुर की टीम द्वारा गाड़ी संख्या 22974 के B4 कोच में दो व्यक्तियों 1) नरहरि बेहेरा, पिता रुषि बेहेरा, उम्र-48 साल 2) कांटी चंदन डोरा, पिता – कांटी तिलोचन डोरा,दोनो निवासी- कांसामारी, वार्ड नंबर -5, थाना- पत्तोपुर, जिला- गंजाम, ओडिशा को 4 नग ट्रॉली बैग, एवं दो नग पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही में उनके पास मौजूद उक्त बैगों में *भारी मात्रा में 85.720 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत रु. 42,86,000/-* बरामद किया गया। पकड़े गए उक्त दोनों आरोपियों को बरामद मादक पदार्थ गांजा के साथ जीआरपी इतवारी को सुपुर्द किए जाने पर उनके द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध *क्रमांक 39/26 धारा 8(c ),20(b)(ii)(c),29 एनडीपीएस एक्ट दिनांक22.06.26 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।