🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नांद मंजरी का महाकुंभ:देश भर से 550 कलाकार जुटेंगे*

On: June 24, 2026 4:19 PM

*नांद मंजरी का महाकुंभ:देश भर से 550 कलाकार जुटेंगे*

बिलासपुर/( वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत,कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर,ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि देश की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच बन चुका है। इस वर्ष प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, लोकगीत, वाद्य यंत्र वादन, नृत्य एवं अन्य कला विधाओं के प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन कला प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, थावे विद्यापीठ के कुलपति विनय कुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ.चंद्रभूषण बाजपेयी,जेपी वर्मा कालेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम लाल निराला,समाज सेवी प्रवीण झा, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह,प्रभारी कलेक्टर प्रकाश सर्वे,एसएसपी रजनेश सिंह,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा,प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार, समाज सेवी शैलेंद्र कुशवाहा, शिवसेना की महिला अध्यक्ष रेवती यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
आयोजन समिति का कहना है कि नाद मंजरी का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देशभर की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां उनकी कला को सम्मान, पहचान और नए अवसर मिल सकें। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन की सफलता के लिए NHICF की पूरी टीम लगातार सक्रिय है। संस्था के महासचिव सुरेंद्र वर्मा, दीपक, तरुण मिश्रा, शगुफ्ता परवीन सहित दर्जनभर से अधिक वालंटियर एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। पंजीयन, मंच संचालन, अतिथि सत्कार, प्रतिभागी समन्वय एवं अन्य व्यवस्थाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिलेगी।
NHICF के डायरेक्टर पंकज खण्डेलवाल एवं मयूरी खण्डेलवाल ने बताया कि नाद मंजरी सीजन-3 को देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिताओं में शामिल करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय यह आयोजन बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment