🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर द्वारा जे.पी. वर्मा कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण

On: July 13, 2026 1:31 PM

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर द्वारा जे.पी. वर्मा कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण अभियान

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 12 जुलाई) । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर द्वारा शनिवार, 11 जुलाई को शासकीय जे.पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं के सहयोग से एक वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर को हरित बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस एल निराला थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर की इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निरंतर वृक्षारोपण अभियान संचालित करता आ रहा है। इसी श्रृंखला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नीम, नारियल, आम, अमलतास, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। क्लब के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती, सचिव रंजीत पाल सिंह बाली, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आर. ए. शर्मा, एस.पी. चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्य आर.के. शर्मा, प्रो. आर.के. सक्सेना, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर संजय दुबे, वर्तमान असिस्टेंट गवर्नर आशीष अग्रवाल, पवन नालोटिया, पूर्व अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एस.एस.डी. बड़गैयाँ, श्रीमती श्रद्धा दुबे, रणबीर मरहास, आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुनील सुल्तानिया, अनिल अग्रवाल सिद्धार्थ भट्टाचार्य, विवेक श्रीवास्तव, राकेश खंडेलवाल, डॉ. बी.आर. नंदा, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने महाविद्यालय प्रशासन, एनएसएस इकाई एवं सभी सहभागी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ऐसे जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment