🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या मौके पर अधिकारी पहुंचे

On: July 13, 2026 11:30 AM

बिलासपुर। (अमित मिश्रा) न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां जिले के बाल संप्रेषण गृह के चौकीदार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार बाल अपचारियों ने चौकीदार से मारपीट कर उसके हाथ पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी वारदात के बाद चारों अपचारी मौके से फरार हो गए।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह का है मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे 40 वर्ष के रूप में की गई है नरेंद्र कुमार खांडे करीब एक डेढ़ साल से बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार के पद पर काम करता था,जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11:00 बजे चौकीदार की हत्या कर बाल अपचारी बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गए घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो की टीम मौके पर पहुंची जहां मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

चौकीदार की हत्या का मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी पहले भी हत्या के मामले बाल संप्रेषण गृह में वहीं तीसरा रेप केस का आरोपी था। उधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने यह मर्डर करवाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment