16 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा , 14को होगा नेत्रोत्सव
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यातिथि होंगे ‘छेरा पहरा’ के
रायपुर। ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की विश्वविख्यात रथयात्रा 16 जुलाई को तथा बाहुड़ा यात्रा 24 जुलाई को पूरे धार्मिक उल्लास, वैदिक परंपराओं और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी। रथयात्रा से पूर्व 14 जुलाई शाम 6 बजे भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का नेत्रोत्सव संपन्न होगा। मंदिर परिसर में सभी धार्मिक अनुष्ठानों और रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के तीनों भव्य रथ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह सजकर तैयार हैं।भौगोलिक संदर्भ
श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रथयात्रा भक्त और भगवान के प्रत्यक्ष मिलन का महापर्व है। वर्ष में केवल इसी अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर निकलकर भक्तों को सुलभ दर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सांस्कृतिक एकता, भाईचारे और सनातन परंपरा का भी प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि रथयात्रा के दिन प्रातः 11 वैदिक पंडितों द्वारा विशेष अभिषेक, पूजन और हवन कराया जाएगा। चंदन, केसर, कस्तूरी, कपूर सहित विभिन्न सुगंधित द्रव्यों से भगवान का दिव्य स्नान कराया जाएगा तथा पारंपरिक गजामूंग महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और मंगल वाद्यों की ध्वनि के बीच भगवान अपने दिव्य रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।
परंपरा के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भगवान के रथ के समक्ष सोने की झाड़ू से ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक सेवा करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

