–रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा मात्र 10 घंटे के अंदर दिनांक 13.07.2026 को करगी रोड स्टेशन पर हुई डिरेलमेंट की घटना में शामिल 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) कल दिनांक 13.07.2026 को समय करीबन 14.20 बजे करगी रोड स्टेशन पी एफ-2 लाइन न.- 3 पर N-Box-914 empty रैक के 3 वेगन डीरेल होने की घटना प्रथम दृष्टिया ट्रैक पर JCB Bucket आने के कारण होना पाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जाँच के दौरान उक्त JCB Bucket को इंदौर से करगी रोड तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस के A-1 कोच अटेंडेंट के माध्यम से प्राइवेट ठेकेदार पवन नायक, निवासी- करपा, अनूपपुर के द्वारा मंगाया जाना पाया गया था, अधिक वजनी होने के कारण करगी रोड स्टेशन पी एफ 2 पर उतार कर पी एफ 1 की तरफ 5-6 मजदूरो के द्वारा ले जाते समय अचानक मालगाड़ी आ जाने से उक्त JCB Bucket को ट्रैक पर छोड़ दिया गया जिससे मालगाड़ी की 3 वैगन डिरेल हो गया I RPF के द्वारा तत्काल बिलासपुर से इंदौर तक के स्टेशनों का CCTV फुटेज की जाँच की गई, तो इंदौर रेलवे स्टेशन में उक्त JCB Bucket को कोच A-1 में चढ़ाया जाना पाया गया I बिलासपुर स्टेशन से कोच A-1 के कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो इंदौर में इससे चढाने वाले एवं करगी रोड में उतारने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर इसमें शामिल सभी आरोपियों को उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुल अभी तक- 10 आरोपियों की गिरफ्तारी रेलवे एक्ट के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, उसलापुर द्वारा की गई है, जो इस प्रकार है –
1. कमलेश टेकाम @ मुन्ना, पिता- दयाराम, उम्र – 25 वर्ष,
2. नरहर सिंह @ पिंटू, पिता-रघुवर सिंह उम्र- 35 वर्ष,
3. देवा सिंह @ मुन्ना, पिता-दुक्कू सिंह उम्र – 38 वर्ष,
4. बुद्दू सिंह, पिता- गोगल सिंह, उम्र- 49 वर्ष,
5. छतरपति मरावी, पिता- हीरालाल मरावी उम्र – 32 वर्ष,
6. लोकेश मांडवी, पिता- कुशल मांडवी, उम्र 19 वर्ष ,
7. अनुराग मरावी, पिता- सुभाष मरावी , उम्र 31 वर्ष,
8. अभिषेक यादव, पिता- पप्पू यादव, उम्र 21 वर्ष, (JCB, Bucket को मगाने वाला)
9. मोहम्मद शमीर, पिता- मोहम्मद शलीम, उम्र 24 वर्ष, (Coach Attendant)
10. अमित यादव, पिता- जय प्रकाश यादव , उम्र 23 वर्ष,
*फरार आरोपी- पवन नायक, प्राइवेट ठेकेदार की गिरफ्तारी की प्रयास जारी है *
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

