हरदी में JRC Associates का मेगा हेल्थ कैंप सम्पन्न: सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) हरदी, 14 जुलाई 2026 – हरदी एवं आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित JRC Associates द्वारा सरदार जसबीर सिंह चावला के तत्वावधान में हरदी सामुदायिक भवन परिसर में एक भव्य मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना था। “स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ आयोजित इस पहल को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई।
शिविर में प्रदान की गई प्रमुख सेवाएं
– स्वास्थ्य, वेलनेस एवं न्यूट्रिशन के अंतर्गत श्री कृष्ण राम प्रधान एवं उनकी टीम द्वारा आधुनिक बॉडी स्कैनर मशीनों से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार (डाइट प्लान) संबंधी परामर्श दिया गया।
– ब्लड टेस्ट एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा श्री केशव बंसल की टीम एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से उपलब्ध कराई गई।
– दंत चिकित्सा के अंतर्गत डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर सरदार जसबीर सिंह चावला, अलीम अंसारी जी, जनपद सदस्य बिल्हा श्री मनोज यादव, ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच श्री मनीराम ध्रुव, मनोज जडेजा, खागेश केवट, रवि यादव, चित्ररेखा साहू सहित ग्राम के अनेक सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर सरदार जसबीर सिंह चावला ने कहा कि समाज की सेवा ही उनका उद्देश्य है तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
JRC Associates ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों, अतिथियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित के ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

