*महिला सशक्तिकरण की मिसाल: एसईसीएल की पूर्णतः महिला संचालित डिस्पेंसरी ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष*
बिलासपुर (वायरलेस न्यज) महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में एसईसीएल में शुरू की गई कोल इंडिया की प्रथम पूर्णतः महिला संचालित डिस्पेंसरी, एसईसीएल के वसंत विहार डिस्पेंसरी ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर आयोजित प्रथम वर्षगांठ समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। समारोह में वसंत विहार डिस्पेंसरी की समस्त महिला चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी, इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक तथा अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। विगत एक वर्ष से यह डिस्पेंसरी पूर्णतः महिला चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है तथा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि कोल इंडिया की प्रथम पूर्णतः महिला संचालित डिस्पेंसरी एसईसीएल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी क्षमता, नेतृत्व और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा यह पहल संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस डिस्पेंसरी को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने की परिकल्पना के साथ एसईसीएल निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा सेवाएं (CMS) डॉ. श्रुति देव मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा सेवाएं (Dy. CMS) डॉ. अरिहंत जैन, उप चिकित्सा अधीक्षक एवं वसंत विहार डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. नाज़िया मोहम्मदी सहित वसंत विहार डिस्पेंसरी एवं इंदिरा हेल्थ सेंटर के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डिस्पेंसरी की प्रथम वर्षगांठ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

