NEET UG 2026 में अंशिका अग्रवाल की शानदार सफलता
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) शहर की होनहार छात्रा अंशिका अग्रवाल ने NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 27,756 प्राप्त की है। अंशिका ने परीक्षा में 700 में से 563 अंक हासिल कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
अंशिका, श्रीमती सरिता राजकुमार अग्रवाल (पुस्तक भवन वाले) की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। अंशिका की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, माता-पिता के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग को जाता है।
बचपन से ही मेधावी रही अंशिका का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। NEET UG जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंशिका अग्रवाल की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो मेहनत और लगन के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। �
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

