चंद्रा पार्क वेलफेयर सोसाइटी में 10 किलोवाट प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत ऊर्जा संयंत्र स्थापित
स्ट्रीट लाईट, लिफ्ट एवं पंप को मिलेगी स्वच्छ ऊर्जा
बिलासपुर (अमित मिश्रा) 22 जुलाई 2026 – स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एवं चंद्रा पार्क वेलफेयर सोसाइटी,(अपार्टमेंट) बृहस्पति बाजार, बिलासपुर द्वारा कॉमन मीटर (बी.पी.क्रमांक 1002089882) के अंतर्गत लिफ्ट, पानी के पंप एवं स्ट्रीट लाइट के संचालन हेतु 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया है।
अब इस सोलर प्लांट के माध्यम से सोसाइटी की साझा विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा से होगी। इससे उपभोक्ता क्रमांक 1002089882 के बिजली की खपत में कमी आने के साथ -साथ कॉमन एरिया के बिजली बिल में भी उल्लेखनीय बचत होगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन मंे कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से दीर्घकाल में ऊर्जा लागत कम होगी और निवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह पहल अन्य आवासीय समितियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल सतत् विकास और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति सोसाइटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और नागरिकांे की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।
आज इस रूफटॉप सोलर प्लांट शुभारंभ के अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विठ्ठलकर, सचिव श्रीमती रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल तथा विद्युत विभाग में कार्यरत कार्यपालन यंत्री श्री पी.व्ही.एस.राजकुमार सहित अन्य सदस्यों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि उपरोक्त सोलर प्लांट स्थापित कराने में सोसाइटी की महत्वपूर्ण सदस्य डॉक्टर आरती पांडे एवं मेसर्स स्काई स्पार्क सोलर का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 5, 2026बिल्हा से निकली ‘ज्ञान सभा’ अब पूरे बिलासपुर में जीरो बजट मॉडल बना जिला स्तरीय पहल, शिक्षक दिवस से स्कूलों में रोज होगी सामान्य ज्ञान की पाठशाला
राष्ट्रीयSeptember 5, 2026झीरम घाटी नक्सली हमला: 13 साल बाद आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
राष्ट्रीयSeptember 5, 2026ब्लैकआउट के बाद एनटीपीसी कोरबा की तीन उत्पादन इकाइयां बहाल
छत्तीसगढ़September 5, 2026गांड़ा समाज के “नुआखाई” कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

