*संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू*
*कलेक्टर ने ली मिशन वात्सल्य और बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, ( वायरलेस न्यूज 22 जुलाई 2026) कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले में संचालित बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों, किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर क्रियान्वयन का रुपरेखा तैयार किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों के मदद के लिए कोई भी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में कॉल करें। कलेक्टर ने अब तक प्राप्त प्रकरण की जानकारी ली तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 1098 का जिलेभर में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों तक समय पर सहायता पहुंच सके। बैठक में जिले में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान में 23 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। कलेक्टर ने इन मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर भर्ती से संबंधित एजेंडे पर चर्चा की गई। साथ ही किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत संचालित संस्थानों के नियमित निरीक्षण एवं उनके प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बाल विवाह रोकथाम की चर्चा में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 3 बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम प्रसाद, नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र, समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी, श्रम विभाग के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।@
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

