*अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम से हितग्राहियों को त्वरित मिलेगा राशन*
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 25 जुलाई 2026) पीडीएस सिस्टम को अधिक पारदर्शी, आधुनिक एवं हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में बिलासपुर के सरकंडा में निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का आज संचालक खाद्य, छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिद्दीकी ने कहा कि ग्रेन एटीएम शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक एवं गरिमापूर्ण तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सभी आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रेन एटीएम के संचालन से हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मशीन के माध्यम से आसानी से प्राप्त होगा। जिस तरह से एटीएम बूथ से कभी भी पैसे निकालते हैं, उसी तरह इस बूथ से कभी भी पहुंचकर राशन निकाला जा सकता है। इससे वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी, समय की बचत होगी, मानव हस्तक्षेप कम होगा तथा खाद्यान्न वितरण में सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।निरीक्षण के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान श्री नितिन दीवान, नगर निगम के अभियंता श्री रमनदीप छाबड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।संचालक खाद्य ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रेन एटीएम का निर्माण निर्धारित समय में पूर्ण कर आम नागरिकों को इसका लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

