रांची (भारत भूषण सारंगी वायरलेस न्यूज) झारखंड के बेटे आशीष कुमार दाश इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे। सरायकेला जिला के राजनगर निवासी आशीष को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। इंफोसिस के वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे।
इनका कार्यकाल 5 साल का होगा। 31 मार्च 2032 तक इस पद पर रहेंगे। बुधवार को साल 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने इस लीडरशिप बदलाव का ऐलान किया है। आशीष कुमार दाश मौजूदा सीईओ और एमडी सलिल पारिख की जगह लेंगे।
एआई के नए दौर में इंफोसिस को और मजबूत बनाएंगे : आशीष
नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष कुमार दाश ने कहा कि तकनीक अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है, जहां एआई व्यापार करने और वैल्यू बनाने के तरीकों को पूरी तरह बदल रहा है। इंफोसिस इस नए दौर की शुरुआत बहुत मजबूती के साथ कर रही है। हमारे पास स्पष्ट एआई रणनीति, बेहतरीन प्रतिभा, ग्राहकों के साथ गहरे संबंध और ऐसे मूल्य हैं, जिन्होंने दुनिया भर में विश्वास जीता है। मेरा संकल्प नए दौर की ताकतों को और मजबूत करने का है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

