गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र

गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखीं गई

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज 27 जुलाई 2026)

गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद सहित देशभर के सभी जिलों में संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपे गए। इसी तारतम्य में बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को सैकड़ों की संख्या में राम मंदिर तिलक नगर से चल कर कलेक्टर कार्यालय पहुंच संतों, गौसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया सबसे आकर्षण का केंद्र रहा नंदी बैल भी ज्ञापन देने पहुंचा था लोगों उत्सुकता का केंद्र भी रहा हमारे कलेक्टर भी उनके साथ फोटो खिंचवाए।

ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गौसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को सौंपे गए थे। इन मांगों पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण अभियान के द्वितीय चरण में आज पुनः देशभर के 790 जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए गए।

जिला बिलासपुर की ओर से दिनांक 27/07/2027 को माननीय कलेक्टर महोदय श्री संजय अग्रवाल के माध्यम से 398534 हस्ताक्षर प्रथना स्वरूप भारत सरकार को प्रेषित किया गया। लाख नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र माननीय जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को पेनड्राइव में डिजिटल कॉपी के माध्यम से सौंपे गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्धारित शुभ मुहूर्त में गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ राम मंदिर तिलकनगर में प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत संस्कृत विद्यालय के विद्वानों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण एवं गौ यज्ञ संपन्न हुआ। गोभक्तों ने झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ ऐतिहासिक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचे। इस शांतिपूर्ण प्रार्थना की सराहना सभी नगरवसियों ने कारी।

प्रार्थना-यात्रा में विशेष आकर्षक रहे कामधेनु गौशाला नूर महल लुधियाना से लाए गए नंदी महाराज चैतन्य जो स्वयं गौ हिंसा बंद करने की प्रार्थना लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचे।यात्रा का संचालन जिले के संतों और विभिन्न समाजों के प्रमुखों द्वारा हुआ तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।जिनके पीछे मातृशक्ति द्वारा अभिमंत्रित कलश रखे गए । तत्पश्चात संत-महात्माओं, जिला कार्यकारिणी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी माननीय श्री संजय अग्रवाल को ज्ञापन एवं हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र पेनड्राइव में डिजिटल कॉपी सौंपा।

इस अवसर पर अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, ग्राम्य अर्थव्यवस्था एवं जनकल्याण का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सरकार से गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यह अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संचालित किया जा रहा है तथा जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय होने तक चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी रहेगा। यादी भारत सरकार द्वारा जल्दी ही गौ सेवाको की प्रार्थना के फल स्वरूप केंद्रीय नीति नहीं बनाए जाते तो तृतीय चरण में पूरे देश में 20 करोड़ अतिरिक्त हस्ताक्षर करा कर शासन को 27 Oct 2027 को संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को सौंपे जायेगा

इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *