सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 4 अगस्त 2026)
नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कीं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रमों की शुरुआत तिफरा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा स्थापित शीतल पेयजल सेवा के लोकार्पण से हुई। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की यह पहल जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ऐसी पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त बनाती है।
इसके पश्चात उन्होंने पंडित रामदुलारे दुबे सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सरकंडा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शंकर नगर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। शंकर नगर विद्यालय में महापौर पूजा विधानी के साथ कक्षा नवमी की छात्राओं को सरस्वती साइकिल तथा पाठ्यपुस्तक निगम से प्राप्त निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिली है, विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ी है, पढ़ाई बीच में छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी आई है तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए केवल संसाधन पर्याप्त नहीं होते, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प भी आवश्यक हैं। बेटियों की शिक्षा केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। भाजपा सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छात्राओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का औपचारिक माध्यम नहीं, बल्कि जीवनभर चलने वाली सतत सीखने की प्रक्रिया है। मूल्य, अनुशासन और संस्कार आधारित शिक्षा व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक बनाती है तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरण फैलाने का आह्वान किया।
विद्यालय परिसरों में श्री अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण, दोनों ही विकसित समाज की मजबूत नींव हैं तथा इन दोनों क्षेत्रों में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सरकंडा में आयोजित छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भी उन्होंने सहभागिता की। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र जीवन में विकसित नेतृत्व क्षमता भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बनती है।
कार्यक्रमों में महापौर पूजा विधानी, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

