🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

On: August 4, 2026 3:06 PM

*कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

*जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, ( वायरलेस न्यूज 4 अगस्त 2026) / कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कलेक्टर ने जनदर्शन में लगी कतार में स्वयं पहुंचकर एक-एक आवेदक से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नक्शा बंटांकन, राजस्व संबंधी प्रकरण, शिकायत एवं मांग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।जनदर्शन के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment