🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से कल से तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ

On: October 3, 2026 11:15 AM

भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से कल से तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से बिलासपुर में तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4, 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। सारगर्भित भक्तिमय एवं ज्ञानयुक्त यह कथा श्री खाटू श्याम मंदिर, घोंचा बाबा मंदिर परिसर, गोलबाजार, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगी।


कथा के प्रथम दिवस 4 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से भव्य शोभायात्रा, चरणपादुका एवं ग्रंथ स्थापना पूजन तथा आरती, प्रसादी वितरण, कथामृत श्रवण एवं दिव्य रासलीला सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 5 अक्टूबर को चरणपादुका एवं ग्रंथ पूजन, आरती, कथामृत एवं दिव्य रासलीला का आयोजन होगा। 6 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से नाणीजधाम तीर्थक्षेत्र दर्शन, उपासना विधि मार्गदर्शन, चरणपादुका एवं ग्रंथ पूजन, भगवान श्री द्वारा उपासना विधि उपदेश, कथामृत एवं दिव्य रासलीला के पश्चात कथा समापन एवं महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।
तीनों दिवस श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान एवं सद्मार्ग का लाभ प्राप्त होगा। इस पावन आयोजन में रामानंद संप्रदाय छत्तीसगढ़ के उपपीठ प्रमुख घनश्याम माहेश्वरी, पीठ सदस्य सच्चिदानंद एवं समस्त रामानंद संप्रदाय के भक्तों ने श्रद्धालुओं से सहपरिवार कथा का लाभ लेने तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
आयोजन स्थल: श्री खाटू श्याम मंदिर, घोंचा बाबा मंदिर परिसर, गोलबाजार, बिलासपुर (छ.ग.)। कथा दिनांक: 4, 5 एवं 6 अक्टूबर 2026। आयोजक: स्व-स्वरूप संप्रदाय भक्त सेवा मंडल, जिला-बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment