बांधवगढ़ के जंगल में पसरा सन्नाटा, 9 शावकों की मां ‘डोटी’ की मौत

2011 में हुआ था जन्म, हरदिया क्षेत्र में मृत मिली पार्क की चर्चित बाघिन

बांधवगढ़ (मध्य प्रदेश)।(अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। पार्क की चर्चित बाघिन ‘डोटी’ की मौत हो गई है। शनिवार सुबह हरदिया क्षेत्र में वनकर्मियों ने उसे मृत अवस्था में देखा।
वर्ष 2011 में जन्मी डोटी ने अपने जीवनकाल में 9 शावकों को जन्म दिया था। डोटी के प्रमुख बच्चों में डी -1 जो 8-9 साल की है, सुंदरी 5साल की है, और फाइटर वो भी 5वर्ष की है।बांधवगढ़ के जंगल में बाघों की वंशवृद्धि में योगदान देने वाली इस बाघिन की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में शोक है।
9 शावकों की मां डोटी की कहानी अब जंगल की यादों में रह जाएगी। उसकी मौत के साथ ही बांधवगढ़ के वन्यजीव संसार का एक जाना-पहचाना अध्याय समाप्त हो गया।
बाघिन की मौत की पुष्टि बांधवगढ़ के सफारी ग्रुपों वायरल हो चुकी है। हालांकि, मौत के कारणों के संबंध में वन विभाग की जांच या आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 10, 2026सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के खिलाफ जारी आरोप पत्र को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
राष्ट्रीयOctober 10, 2026“9 शावकों की मां डोटी की विदाई, बांधवगढ़ के जंगल में छाया सन्नाटा”,2011 में हुआ था जन्म, हरदिया क्षेत्र में मृत मिली पार्क की चर्चित बाघिन
खेल जगतOctober 9, 2026जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ : राज्यपाल श्री रमेन डेका,राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चैम्पियनशिप का शुभारंभ
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 9, 2026इच्छा पूरक 5श्री जपजी साहब का अखंड चालीहा साहिब 12 अक्टूबर से प्रारंभ धन गुरुनानक दरबार ,सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में


