*दंतेवाड़ा जगदलपुर 20 अप्रैल 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी* / जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के निलवाया के जंगलों में आज मंगलवार की सुबह डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख रुपये इनामी के नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके पर से नक्सली का शव और हथियार समेत नक्सलियों का अन्य सामान भी बरामद किया है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी के जवानों को अरनपुर थाना क्षेत्र में स्थित निलवाया के जंगलों में रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी करना शुरू किया। इसी बीच नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने मोर्चा सम्भालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जवानों ने मौके पर से एक नक्सली का शव बरामद किया है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त निलवाया के मल्लापारा निवासी कोसा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि मारा गया नक्सली बीते 15 सालों से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। वह मलांगीर एरिया कमिटी का सदस्य होने के साथ ही नक्सलियों के मिलिट्री इंटेलिजेंस का इंचार्ज भी था। मारे गए नक्सली पर शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से भी अधिक नक्सली मामलों में अपराध दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके पर से एक 9 एमएम पिस्टल, एक देसी भरमार बंदूक, 3 किलो वजनी एक आईईडी बम, पिठ्ठू, दवाइयां और नक्सलियों का दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

