अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) म प्र शासन के कैबिनेट मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि कोरोना के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही। लोग संक्रमण से बचाव करें तथा बीमारी के लक्षण आने पर धैर्य बनाए रख कर बिना डरे चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को आईसोलेट करें।
मंगलवार , 20 अप्रैल को आपदा प्रबंधन की बैठक के पूर्व मंत्री श्री सिंह ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, सिद्धार्थ सिंह की उपस्थिति में सी एम एच ओ डा एस सी राय, वरिष्ठ चिकित्सक द्वय डा आर पी श्रीवास्तव, डा एस आर पी द्विवेदी के साथ बैठक करके जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव तथा संक्रमितों के इलाज पर विस्तार से चर्चा की । इस अवसर पर चिकित्सकों ने मंत्री को जिले की चिकित्सा स्थिति एवं आवश्यकताओं की पूरी जानकारी प्रदान की।
श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि संक्रमण से बचाव के लिये जनता को जागरुक होकर सतर्क रहना होगा। इलाज के लिये हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अफवाहों और नकारात्मक प्रचार / खबरों से लोग सतर्क रहें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

