बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13 मई 2021) कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज अरपा नदी में बनाए जा रहे शिवघाट बैराज निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्य को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिवघाट बैराज का सघन निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि बैराज निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 49 करोड़ 24 लाख की लागत से यह बैराज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 24 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है, जो कि जनवरी 2023 तक है। अधिकारियों ने बताया कि 112 मीटर तक डायफ्राम तैयार कर लिया गया है। इस पर क्रांकीटीकरण का कार्य भी कर लिया गया है। कलेक्टर ने कार्य स्थल का बारीकी से गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी तकनीकी पहलूओं को समझकर निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने कहा।
नूतन चैक स्थित बीपीएल टीकाकरण केंद्र का लिया जायजा –
कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने नूतन चैक सरकंडा में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। कलेक्टर ने केंद्र के टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि टीका लगवाने के लिए आए हुए लोगों को स्पष्ट बतायें कि उन्हें कौन सा टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र में संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वालों का रजिस्ट्रेशन और उन्हें दी जा रही वैक्सीन को एक ही पंजी में दर्ज करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर की भी सुचारू रूप से प्रविष्टि के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण करने कहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

