अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़ 1 जुलाई21 ) वन मंडल अनूपपुर के कोतमा वन क्षेत्र अंतर्गत टांकी पूर्व वीट् के टांकी गांव में बड़का टोला एवं बैगन टोला में विगत रात तीन हाथियों के समूह ने जंगल से आकर घरों के दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर रखें धान की बोरियों को बाहर निकालकर अपना आहार बनाया वही दरवाजा एवं बाड़ियों में तोड़फोड़ की मिली जानकारी अनुसार 30 जून की रात 9:00 बजे के लगभग 3 हाथियों का समूह टांकी पूर्व के जंगल से लगे बड़का टोला निवासी परमेश्वर पिता राम भुवन सिंह गौड के फटकी को तोड़ घर के अंदर घुसकर अंदर रखे 2 बोरी चावल धान को बाहर निकालकर खाए हाथियों को समूह आते देख घर के महिला एवं अन्य सदस्य घर के अंदर के कमरे में डर के कारण घुस गए उसके बाद हाथियों को समूह पड़ोस में रोहन पिता मनराखन सिंह गोड का बना प्रधानमंत्री आवास के घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रखी दो बोरी धान को छोटा हाथी अंदर से खींच कर बाहर आकर तीनों साथी मिलकर खाएं जिसके बाद ग्रामीणों व वन विभाग के हो हल्ला करने पर हाथियों का समूह पड़ोस में बैगानटोला जाकर बैगा समूह के ग्रामीणों के बाडियों में तोड़फोड़ कर अपना आहार बनाया विगत 2 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा से मध्यप्रदेश के सीमा के ग्राम टांकी पूर्व में विचरण करते आए तीन हाथियों के समूह द्वारा उत्पाद किया जा रहा है वहीं वन विभाग तथा ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को जंगल के किनारे स्थित घरों,झोपड़ियों में ना रहने अकेले जंगल की ओर ना जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

