🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

टीआई कृष्णकांत सिंह की टीम ने फिर पकड़ा 25 टन अवैध कबाड़

On: July 11, 2021 5:11 AM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा अवैध कबाड़ पर प्रभावी रूप से कार्यवाही कराया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस प्रतिदिन अवैध कबाड़ पर कार्रवाई की जा रही है । पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में स्टाफ पिछले 3 दिन से लगातार कार्यवाही कर रही है स्टाफ द्वारा दिनांक 07/07/2021 को पिकअप क्रमांक सीजी 04 एन.ए. 0324 से करीब 3 टन कबाड़, दिनांक 08/07/2021 को पिकअप क्रमांक सीजी 13 एल 3273 से करीब 2 टन कबाड जप्त कर आरोपियों पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्रवाई की गई है । इसी क्रम में आज दिनांक 10/07/2021 को लगातार तीसरे दिन भी अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्यवाही की गई है । जानकारी के अनुसार आज दिनांक 10/07/2021 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा कृष्णकांत सिंह को टाउन पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से कोरबा से ट्रक में लोड होकर अवैध कबाड़ पूंजीपथरा परिवहन किए जाने की सूचना मिली । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ को कार्यवाही के लिए पूंजीपथरा के तमनार चौक पर तथा घरघोड़ा छाल रोड में नाकेबंदी का पाइंट दिए । तमनार चौक पर पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा *सीजी 12 एस 3629* को रोके जिसमें करीब *25 टन कबाड़ किमती 4,88,256 रुपए* लोड था । वाहन का चालक *विनय मिश्रा पिता स्वर्गीय सभापति मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी मुड़ापार पुलिस चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा* कबाड़ को रायगढ़ पूंजीपथरा के किसी प्लांट में बेचने लेकर आना बताया है । ट्रक में लोड कबाड़ के संबंध में चालक विनय मिश्रा द्वारा कोई कागजात उपलब्ध नहीं होना बताया जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपी विनय मिश्रा पर धारा 41(1+4) CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment