जशपुर नगर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) –शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल के कर्मठ प्राचार्य डॉ एस डी गुप्ता का शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।महाविद्यालय के सभी छात्रों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर इस अवसर पर शासकीय राम भजन राय एन ई एस लीड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी प्रो0 पैकरा वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो0 डी0 आर0 राठिया मुख्य रूप से उपस्थित थे । डॉ रक्षित ने इस अवसर पर कहा कि विदाई का पल ही अपने साथ एक साथ कई यादें स्मृति में आने लगती है।उनके अध्यापन काल की अविस्मरणीय यादें उनकी कर्मठता उनके साथ बिताए हुए पल हमेशा यादगार रहेंगे।विदित हो कि अपने प्राध्यापकीय जीवन की शुरुआत 1982 में आज से 29 वर्ष पहले प्रो0 एस डी गुप्ता ने शासकीय महाविद्यालय चाम्पा तात्कालिक जिला बिलासपुर मध्यप्रदेश से किया था।8 वर्ष की सेवा उपरांत 1990 में शासकीय महाविद्यालय कोरबा के पश्चात अपने गृह ग्राम जिला जशपुर के एन ई एस महाविद्यालय जशपुर नगर में 1990 से लगातार 2007 तक कार्यरत रहे।पुनः 2007 के पश्चात 2007 से 2014 तक शासकीय महाविद्यालय बगीचा ,एवं 2014 से वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल के प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहे। अपने सिद्धांतों के लिए जाने जाने वाले प्रो गुप्ता ने विविध महाविद्यालयों में सेवा देने के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में लोकप्रिय युवाओं के मार्गदर्शक रहे। यद्यपि उन्होंने अपने स्वास्थ्यगत कारणों से शासकीय स्तर पर सेवानिर्विति से 2 वर्ष पहले ही अनिवार्य सेवा निर्वित का विकल्प चुना। जशपुर एवम विभिन्न जिलों में उनके छात्र उनके आदर्शों के लिए उन्हें याद करते है।साथ ही वर्चुअल विदाई में उन्हें शुभकामनायें प्रेषित किया है। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्रो खाखा शासकीय महाविद्यालय बगीचा से डॉ राजेश बरेठ तथा शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी से प्रो विनायक साय उपस्थित सहितं अन्य प्राध्यापक कर्मचारी एवम छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

