रायगढ(वायरलेस न्यूज़) मंगलवार को लोको पायलटों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करके रेल्वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस सबंध में आरपीएफ रायगढ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार दिनाँक 17 अगस्त को समय 11:15 बजे से 13:10 बजे तक ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन/द.पू.म.रे./रायगढ़ /खरसिया के द्वारा शाखा अध्यक्ष प्रिंस कुमार तथा शाखा सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में लगभग 120 की संख्या में बिना मूलभूत सुविधाओं के खोगसरा रेल्वे स्टेशन में 45 लोको रनिग स्टाफ का पोस्टिंग करने के विरोध में पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं तथा रनिंग स्टॉफ के परिवार की महिलाओं, बच्चों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। तथा इस दौरान समय 12:00 बजे से 12:20 बजे तक द पू म रे/मजदूर कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ से बैनर, झण्डा, लेकर लाऊड हेलर के साथ नारे बाजी करते हुए सहायक मण्डल विद्युत अभियंता (परिचालन) रायगढ़ कार्यालय तक रैली निकाली गई। सहायक मण्डल विद्युत अभियंता (परिचालन) रायगढ़ से चर्चा कर समझाइश देने पश्चात समय 13:10 बजे द पू म रे/मजदूर कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ वापस हुए तथा धरना प्रदर्शन समापन किया गया।
आरपीएफ रायगढ निरीक्षक राजेश वर्मा , उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री, अखिल सिंह और स्टाफ तथा कोतवाली टीआई मनीष नागर भी अपने बल के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपस्थित थे। इस दौरान स्थिति सामान्य रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

