🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पथ निर्माण विभाग द्वारा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर और धनबाद समेत सभी जिला मुख्यालयों में यातायात की स्थिति व सड़कों पर रिपोर्ट तैयार करायी जा रही है

On: August 23, 2021 11:40 AM

पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार कहते हैं कि इंजीनियरों की टीम को शहरों में यातायात और उसके लिए आधारभूत संरचना से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही यातायात को दुरुस्त करने के लिए उपाय सुझाने को भी कहा गया है. श्री कुमार ने कहा कि शहरों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फ्लाइओवर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की योजना तैयार की जा रही है. जरूरत के मुताबिक सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा.

साथ ही आवश्यकतानुसार फ्लाइओवर निर्माण भी कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि इंजीनियरों से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची और धनबाद समेत कई शहरों में नये फ्लाइओवर बनाने की योजना पर काम किया जा सकता है. अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री को इससे अवगत कराते हुए दिशा-निर्देश प्राप्त किया जायेगा. वहीं, मध्यम और छोटे शहरों में सड़कों का चौड़ीकरण कर यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जायेगा.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment