महासमुंद(वायरलेस न्यूज़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से रेलवे मालधक्का हमाल संघ श्रमिक सहकारी समिति बेलसोंडा के पदाधिकारियों ने कोयला की डंपिंग बेलसोंडा साइडिंग में नहीं किए जाने ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
आज रविवार को जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर के नेतृत्व में रेलवे मालधक्का हमाल श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित बेलसोंडा के पदाधिकारी संसदीय सचिव निवास पहुंचे। जहां मुलाकात के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि बेलसोंडा साइडिंग में कोयला वैगन का कार्य होने की जानकारी मिली है। जिससे उनके रोजगार पर असर पड़ सकता है। रेलवे साइडिंग के प्रारंभ से चावल, खाद, मक्का, सीमेंट बोरी का कार्य ट्रक लोडिंग-अनलोडिंग या डंपिंग का कार्य करते आ रहे हैं। वैगन लोडिंग-अनलोडिंग से 230 सदस्यों हमाल-रेजा का परिवार निर्भर है। महीने में 18 से 20 दिन यहां चावल और खाद की रेक लगती है। जिससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। कोयला वैगन बेलसोंडा साइडिंग में आने से प्रदूषण की संभावना बनी रहेगी। साथ ही मजदूरों का लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य बंद हो जाएगा। जिससे 230 सदस्य बेरोजगार हो जाएंगे। लिहाजा कोयला वैगन की डंपिंग लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य बेलसोंडा साइडिंग में न कराई जाए। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जगमोहन कोसरे, प्रहलाद निराला, गणेश साहू सहित रेलवे मालधक्का हमाल संघ श्रमिक सहकारी समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

