🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शराबबंदी नहीं शराबमंडी में बदल दिया छत्तीसगढ़ को-अमित जोगी

On: August 31, 2021 5:25 PM


रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) कांग्रेस छत्तीसगढ़ को लेकर सियासत कुछ दिनों पहले उस समय गरमा गई थी जब दिल्ली से जनता कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की सूचनाएं आ रही थी। मंगलवार को इन अटकलों पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विराम लगा दिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा कि राजनीति में अटकलें खूब लगाई जाती है पर सच्चाई यह है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अपने बल-बूते पर 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
अमित जोगी बीते दो महीने से अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिये जिलेवार दौरा कर संगठन का पुर्नगठन कर रहे हैं। नये कार्यकर्ताओं को चार्ज भी कर रहे हैं। मंगलवार को वह रायगढ़ जिला संगठन की बैठक लेने आये थे और नवनियुक्त जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय की हौसला आफजाई करने आये थे। अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ता सम्मेलन लेने के बाद सर्किट हाऊस उन्होंने पत्रकारवार्ता ली जहां सूबे की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे।
अमित जोगी इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि आगामी सरकार स्थानीय लोगों की यानि छत्तीसगढिया लोगों की बनेगी। एक सवाल भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव में से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सैद्धांतिक रूप से किसके साथ खड़ी है। पर अमित ने कहा किसी पार्टी के अंदरूनी मामलों में दखल देने की उनकी रिवायत नहीं है। वहीं कांग्रेस में तवज्जों नहीं मिलने पर नेताओं के जनता कांग्रेस में आने को लेकर उन्होंने कहा कि कल का भूला आज लौट आता है तो उसका पार्टी में स्वागत में है। गुटबाजी करने वाले पार्टी को छोड़ दिये हैं भले ही संख्या कम हो हम पूरी ताकत के साथ नये सिरे से 2023 विधानसभा का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे है।
रायगढ़ से दल का नहीं दिल का रिश्ता
अमित ने कहा कि पिता अजीत जोगी के निधन के बाद वह पहली बार रायगढ़ आ रहे हैं। रायगढ़ से उनका रिश्ता 24 साल पुराना है। 1997 के चुनाव में पिता को मिली जीत के बाद से ही रायगढ़ उनका घर है। हमारे पार्टी के बारे में कई सारे कयास लगाये जा रहे हैं कि पिता अजीत जोगी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अनाथ हो गई है पर स्व.अजीत जोगी कहते थे कि जिन्हें ढाई करोड़ जनता का आशीर्वाद है जिसमें ज्यादातर गरीब व मजदूर हैं वो कभी अनाथ नहीं हो सकती। रायगढ़ से हमारा नाता दल का नहीं दिल का है। पिताजी ने अपनी किताब सपनो का सौदागर में कई जगह उल्लेख किया है कि उन्हें एक अदद सफलता के लिये खूब मेहनत करनी पड़ी है। इसी तरह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी मेहनत करेगी और 2023 में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियों की सरकार बनायेगी यही मेरा पुत्र धर्म है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment