बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) लोक निर्माण विभाग में बीते 1 साल के भीतर 19 करोड़ 92 लाख रुपये का अनाप-शनाप खर्च करने की शिकायत पर हुई जांच के बाद कार्यपालन अभियंता केआर गंगेश्री को निलंबित कर दिया गया है। गंगेश्री को जगदलपुर में अटैच किया गया है।
ऑडिट जांच में पता चला कि लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक एक में मई 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक और जनवरी 2021 में करोड़ों रुपए के काम बिना टेंडर बुलाए स्वीकृत कर दिया गया। मई 2020 के बाद से करीब 14 करोड़ 61 लाख 50 हजार रुपए के काम बिना एग्रीमेंट के करा लिये गये। अक्टूबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच 5 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपए का कार्य बिना अनुबंध के कराया गया। ज्यादातर खर्च संभागीय कोविड अस्पताल बनाने और बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण पर खर्च किये गये।
एयरपोर्ट में कार्य के लिये केन्द्र सरकार से 24 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें टर्मिनल भवन का एलिवेशन, वेटिंग हॉल का निर्माण, कुर्सियो-सोफे की खरीदी, शेड निर्माण ग्लास पार्टिशन आदि कार्य थे। संभागीय कोविड अस्पताल में भवन का नवीनीकरण, बेड तथा उपकरणों की व्यवस्था पर खर्च किये गये। इनमें से किसी भी काम के लिए न तो टेंडर निकाला गया न ही अनुबंध किया गया।
सबसे पहले जनवरी माह में यह मामला सामने आया था। पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से इस गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। उऩके निर्देश पर प्रमुख अभियंता वीके भटपहरी ने मुख्य अभियंता पी एम साय और अधीक्षण अभियंता के पी संत की कमेटी बनाई। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर रिपोर्ट सचिवालय भेजी गई, जहां से अवर सचिव केके भूआर्य की ओर से गंगेश्री को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

