. रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) आईपीएल सीजन-14 के शेष मैच प्रारंभ होने के साथ ही क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले आरोपीगण सक्रिय हो जाते हैं जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी अभिषेक मीना द्वारा प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा लगाने वालों पर मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । निर्देशों के तहत नगर कोतवाल मनीष नागर मुखबिरों को सक्रिय कर क्रिकेट सट्टा की सूचना देने निर्देशित किया गया था, जिस पर कल दिनांक 30/09/2021 की रात्रि मुखबिर द्वारा आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच पर चांदमारी भवानी स्कूल के पास रहने वाला प्रदीप पटेल षडंगी कालोनी सामुदायिक भवन के सामने मोबाइल पर सट्टा लिए जाने की सूचना दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ रेड कार्रवाई किया गया । जहां प्रदीप पटेल मोबाईल फोन से IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने वालो से बात करते मैच के टीमो के हार जीत पर रूपये पैसे के दाव लगवाते हुये मिला, जिसके पास से दांव पर लगा हुआ रूपये एवं हाथ से लिखा सट्टा पट्टी भी मिला । आरोपी *प्रदीप पटेल पिता स्व. घुराउ पटेल उम्र 29 वर्ष साकिन चांदमारी भवानी स्कूल के सामने थाना सिटी कोतवाली रायगढ* के पास से 03 नग मोबाईल, नगदी रकम 9,000 रू तथा सट्टा पट्टी व डाट पेन की जप्ती कर आरोपी पर धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है । थाना प्रभारी के साथ रेड कार्रवाई में उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक, आरक्षक विनोद शर्मा, प्रेमसिंह राठिया की अहम भूमिका रही है । ज्ञात हो कि इसके पहले भी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा क्रिकेट सट्टा पर कई कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

