बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 06 अक्टूबर 2021) । संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज एस.ई.सी.एल और कोरबा जिला प्रशासन की समन्वय बैठक इंदिरा विहार स्थित एस.ई.सी.एल सभाकक्ष में आयोजित की गयी। संभागायुक्त ने एस.ई.सी.एल के तीनों गेवरा, कुसमुंडा एवं दीपका मेगा परियोजनाओं के

क्रियान्वयन से संबंधित मुददो पर गहन समीक्षा की। बैठक में बिलासपुर आई जी श्री रतन लाल डांगी, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री भोेजराम पटेल, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं एस.ई.सी.एल के अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि एस.ई.सी.एल इस वर्ष से 150 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन की ओर अग्रसर है एवं इसमें तीनों मेगा परियोजनाओं गेवरा, कुसमुंडा एवं दीपका माइन्स की अहम भूमिका है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण, भू विस्थापितों को मुआवजा, पर्यावरणीय स्वीकृति एवं वन स्वीकृति जैसे मुददो पर चर्चा की गयी। संभागायुक्त ने एस.ई.सी.एल के अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसंपत्तियों का सर्वे, अतिक्रमण आदि का सर्वे कराने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए। उन्होंने भू विस्थापितों के लिए सर्वसुविधा युक्त मॉडल गांव बनाने के निर्देश एस.ई.सी. एल के अधिकारियों को दिए। भू विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराने के संबंध में भी निर्देशित किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

