मेयर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से शहर विकास के लिए मांगे 63 करोड़
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़ ) मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल से शहर विकास के लिए 63 करोड़ रुपए की मांग की है। इसी तरह पार्षदों के आकस्मिक निधन पर परिवार को 5 लाख रुपए सहायता राशि देने की बात कही।
खरसिया में आयोजित शहीद स्वर्गीय नंद कुमार पटेल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू ने शहर विकास के लिए करीब 63 करोड़ रुपए की मांग की है। इसमें शहर के डामरीकरण सड़क बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए, विभिन्न वार्ड के सीसी रोड, आरसीसी नाली, पुल पुलिया, सामुदायिक भवन, बॉक्स कल्वर्ट के लिए 20 करोड़ रूपए, रायगढ़ शहर में मॉडल बस स्टैंड के लिए 20 करोड़ रुपए, नगर निगम क्षेत्र में मिनीमाता गार्डन के लिए 10 करोड़ रुपए, मुक्तिधाम कब्रिस्तान उन्नयन के लिए 3 करोड़ रुपए, शहर के सभी तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ और शहर में सभी अंबेडकर आवास मकानों के मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की मांग की है। इसी तरह मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर नगर निगम पार्षदों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने और नगर निगम के पार्षदों का मानदेय 15 हजार रुपए करने की मांग की है। मांग से संबंधित पत्र मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सौंपा है, जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
पार्षद निधि को 10 लाख रुपए तक बढ़ाने की मांग
मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने पार्षद निधि को 10 लाख तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्ड में सड़क, नाली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और विकास कार्य के लिए फंड की जरूरत होती है। वर्तमान में पार्षद निधि 4 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक करने की मांग मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है।
मेयर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से शहर विकास के लिए मांगे 63 करोड़
0 खरसिया में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मेयर श्रीमती काटजू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सौंपा शहर विकास के लिए ज्ञापन
रायगढ़। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल से शहर विकास के लिए 63 करोड़ रुपए की मांग की है। इसी तरह पार्षदों के आकस्मिक निधन पर परिवार को 5 लाख रुपए सहायता राशि देने की बात कही।
खरसिया में आयोजित शहीद स्वर्गीय नंद कुमार पटेल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू ने शहर विकास के लिए करीब 63 करोड़ रुपए की मांग की है। इसमें शहर के डामरीकरण सड़क बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए, विभिन्न वार्ड के सीसी रोड, आरसीसी नाली, पुल पुलिया, सामुदायिक भवन, बॉक्स कल्वर्ट के लिए 20 करोड़ रूपए, रायगढ़ शहर में मॉडल बस स्टैंड के लिए 20 करोड़ रुपए, नगर निगम क्षेत्र में मिनीमाता गार्डन के लिए 10 करोड़ रुपए, मुक्तिधाम कब्रिस्तान उन्नयन के लिए 3 करोड़ रुपए, शहर के सभी तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ और शहर में सभी अंबेडकर आवास मकानों के मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की मांग की है। इसी तरह मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर नगर निगम पार्षदों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने और नगर निगम के पार्षदों का मानदेय 15 हजार रुपए करने की मांग की है। मांग से संबंधित पत्र मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सौंपा है, जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
पार्षद निधि को 10 लाख रुपए तक बढ़ाने की मांग
मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने पार्षद निधि को 10 लाख तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्ड में सड़क, नाली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और विकास कार्य के लिए फंड की जरूरत होती है। वर्तमान में पार्षद निधि 4 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक करने की मांग मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर