🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

युवती के मोबाइल पर अश्लील फोटो, विडियो भेजने वाले पर दर्ज एफ.आई.आर

On: November 8, 2021 3:01 PM

रायगढ़।पुलिस चौकी जूटमिल में युवती द्वारा अज्ञात व्यक्ति पिछले एक माह से मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज एवं अश्लील फोटो, विडियो भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने के संबंध में आवेदन दिया गया है । युवती बताई कि प्रायवेट जॉब करती है, 18 अक्टूबर से *मोबाईल नम्बर 958953XXXX का धारक* इसके मोबाइल पर अश्लील विडियो, मैसेज एवं धमकी भरे संदेश भेजा जा रहा है । अज्ञात व्यक्ति इसके माता, पिता और इसके साथ काम करने वालों को भी समय बे समय फोन करके परेशान कर रहा है, उसकी इन हरकतों के कारण अपना जॉब छोड़ चुकी है। अज्ञात व्यक्ति की धमकी और बदनाम करने वाली बात से परेशान होकर कॉलर के विरूद्ध कार्यवाही के लिये चौकी जूटमिल में आवेदन दिया गया है । युवती के आवेदन पर मोबाईल नम्बर 958953XXXX के धारक अज्ञात व्यक्ति पर आज दिनांक 08/11/2021 को धारा 507,509 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment