🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिले सर्व समाज के प्रतिनिधिगण

On: November 22, 2021 11:54 AM

मात्रात्मक त्रुटि सहित कई समस्या के समाधान को लेकर हुई चर्चा

समाज के उत्थान के लोगों का जागरूक होना जरूरी :-यू.डी. मिंज

जशपुर -:सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने आज संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी.मिंज से मुलाकात की। इनमे चिक चिकवा, डोम, घासी, रौतिया, भुइहर, ग्यार (झरिया), खड़िया, कसेर, क्रिश्चिन,भुंइया,डोमरा,तुरी तथा अन्य समाज के अलग अलग प्रतिनिधि दल संसदीय सचिव से मिलने विधायक कार्यालय पंहुचे।

सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी.मिंज को अवगत कराया कि जाति प्रमाण पत्र बनने में जाति की मात्रा में त्रुटि की वजह से हो रही परेशानी हो रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर अपनी जाति में मात्रा की त्रुटि को सुधारने आवेदन भी दिया!!

संसदीय सचिव यू.डी मिंजने उन सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर पूर्व में ही संज्ञान लिया जा चुका है ।आप लोग आए बहुत अच्छी बात है ,किसी भी समाज के उत्थान के लिए उस समाज के लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा आप सभी अलग अलग जाति से हैं आप सभी के साथ जाति से सम्बंधित जो भी त्रुटियां हैं, उन त्रुटियों के समाधान के लिए आप सभी को प्रयास करना होगा हम जरिया हैं आपकी समस्याओं के समाधान के, आप सबसे पहले अपने समाज का पंजीयन करवाएं ताकि समाज से जुड़ी समस्याएं हम सभी जान सकें तथा उसके निराकरण के लिए प्रयास कर सकें!!

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज के साथ विष्णु कुलदीप अधिवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फरसाबहार, प्रेम शंकर यादव निज सचिव संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक इफ्तेखार हसन ,राहुल नायक तथा अन्य उपस्थित रहे!!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment