● दरोगापारा से स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को वाहन चोरी रिपोर्ट के दूसरे ही दिन ढूंढ निकाली #कोतवाली पुलिस…
…बिलासपुट (वायरलेस न्यूज) दरोगापारा से स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को वाहन चोरी रिपोर्ट के दूसरे ही दिन ढूंढ निकाली #कोतवाली पुलिसआरोपी से चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर भेजा गया रिमांड पर….. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर #कोतवाली पुलिस मुखबीर सक्रिय कर दुपहिया वाहन चोरी करने वालों पर निगाह रखे हुए हैं । इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को आज सुबह मुखबीर सूचना दिया कि केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति एक्टिवा स्कुटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है जिसके पास वाहन के कागजात नहीं है, थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव के हमराह आरक्षक विनोज लकड़ा मौके पर जाकर एक्टिवा स्कूटी बेचने वाले से पूछताछ, तस्दीक किया गया, पूछताछ पर व्यक्ति अपना नाम निरंजन सेठ उर्फ बांगू निवासी रेलवे कॉलोनी का रहने वाला बताया, संदेही कड़ी पूछताछ में उसके कब्जे की स्कूटी को दरोगापारा से 8 नवंबर की रात्रि चोरी करना बताया । उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में कल थाना कोतवाली में दरोगापारा टिकरापारा में रहने वाले संघप्रिय कर (उम्र 29 साल) द्वारा घर के सामने से 8 नवंबर की रात करीब 9-10 बजे के बीच स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG13 U-2746 के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर वाहन चोरी का अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर मुखबिर तैनात कर रखा गया था जिसमें कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है । *आरोपी निरंजन सेठ उर्फ बांगू पिता स्वर्गीय प्रबोधचंद्र उम्र 38 साल निवासी 90/ 3 बालू गोदाम के सामने रेलवे कॉलोनी रायगढ़, स्थाई मकान 624/ए जोन-1 भिलाई चरोदा जिला दुर्ग* से *एक्टिवा क्रमांक CG13 U2746 कीमती 40,000/रूपये* का जप्त कर आरोपी को वाहन चोरी के अपराध में सीजीएम कोर्ट न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में माल-मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव, आरक्षक विनोज लकड़ा की प्रमुख भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

