बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)आरपीएफ बिलासपुर ने पेश किया ईमानदारी का मिसाल लौटाया यात्री का खोया बैग तथा पैसा रेलवे स्टेशन बिलासपुर दिनांक 04.05.23 को विश्वास कुमार एवं प्रआर डी के तिवारी पीएफ 6.7.8 में ड्यूटी के दौरान एक काले रंग का बैग लावारिस हालत में पाया गया जिसके बारे मे आसपास पूछताछ करने पर किसी ने भी उसे अपना होना नहीं बताया तब उक्त बैग को उपस्थित गवाहों के समक्ष खोलकर चेक करने पर बैग में कुछ इस्तेमाली कपड़े डाक्यूमेन्ट्स, मोबाइल चार्जर एवं नगदी 7180/- रु पाया गया जिसे सुरक्षित लाकर रेसुब पोस्ट बिलासपुर टीए ड्यूटी में जमा किया गया। निरीक्षक भास्कर सोनी द्वारा बैग में मिले डाक्यूमेन्ट्स के आधार पर मोबाइल नंबर 9977964663 से संपर्क करने पर व्यक्ति ने अपना नाम व पता मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद राउफ उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषी नगर चौरसिया कालोनी थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छग) बताया तथा आगे बताया कि वह नर्मदा। एक्स से बुवार से बिलासपुर आये एवं पीएफ 7 मे गाड़ी संख्या 20845 में जनरल टिकट नंबर यूएक्ससी 73250408 अंतर्गत बिलासपुर में रायपुर जा रहे थे उसी दौरान जल्दबाजी में अपना बंगा लेना भूल गये। जिसके पश्चात उक्त बैंग को सुरक्षित रखा गया एवं यात्री द्वार बताया कि वह चाल आकर अपना बैग प्राप्त कर लेंगे।
आज दिनांक 05.05.23 को समय 18.00 बजे उक्त व्यक्ति रेसुब पोस्ट बिलासपुर में उपस्थित हुये एवं पीएफ 7-8 में अपना बैग छूटने की बात बताये उन्हें बैग दिखाकर पहचान करायी गयी एवं आवश्यक कागजी कार्यवाही एवं तस्दीक करने उपरांत उक्त बैग में रखे सभी सामान तथा नगदी 7180/- को सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा रेसुब बिलासपुर को धन्यवाद दिया गया। सभी सामान का अनुमानित कीमत 12000/- रू है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

