बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 11 मई, 2023)
बिलासपुर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20825/20826 को अस्थाई रूप से तेजस रेक के साथ दिनांक 14 मई, 2023 (रविवार) से प्रतिस्थापित किया जा रहा है । इस तेजस रेक में 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच, 7 चेयर कार के कोच एवं दो पावर कार सहित 11 कोच रहेंगे । यह व्यवस्था 14 मई, 2023 (रविवार) से सिकंदराबाद – तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20701 / 20702 के रेक प्राप्त होने तक अस्थाई रूप से जारी रहेगी ।
बिलासपुर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20825/20826 के यात्री जो तेजस रेक के इस वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, वे अपना पूरा किराया बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के रिफंड ले सकते हैं । बिलासपुर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20825/20826 के जो यात्री तेजस रेक मे सफर करेंगे उन्हें संबंधित क्लास के किराए के अंतर का रिफंड टीटीई या ट्रेन मैनेजर द्वारा दिये गए सर्टिफिकेट के आधार पर गंतव्य स्टेशन से यात्रा समाप्त होने के 48 घंटे के अंदर ले सकते हैं , जबकि ऑनलाइन टिकट के मामले में यह किराए का अंतर स्वयं ही यात्री को प्राप्त हो जाएगा । इस संबंध में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के द्वारा प्लेटफार्म पर एवं ऑन बोर्ड ट्रेन में तथा एसएमएस के द्वारा यात्रियों को सूचित किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त स्टेशन पर इसके रिफंड की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

