महाराजा भानुप्राप सिंह की तबीयत बिगड़ी। जिंदल फोर्टिस में परिजनों ने कराया भर्ती रायगढ़ रियासत काल के महाराजा प्रसिद्ध संगीत सम्राट चक्रधर सिंह के सुपुत्र महाराजा भानुप्राप सिंह की तबीयत बिगड़ गई है उनको उपचार के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी माह वे 91 वर्ष के हुए थे और उनका जन्मदिन मनाया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। आपको बता दें कि भानुप्रताप सिंह अपने पूरे राज्य परिवार के सबसे बढ़े सदस्य है। महाराजा भानुप्रताप जी 1967 में अविभाजित मध्य प्रदेश के ट्राइबल वेलफेयर कैबिनेट मंत्री रहे है। छत्तीसगढ़ जोगी सरकार के समय कांग्रेस संगठन के प्रदेश महामंत्री भी रहे है, इनके द्वारा लंबे समय से खेल जगत में , संगीत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों रुचि रखते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। चक्रधर समारोह में तो प्रतिदिन वे स्वयं कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करते थे। चक्रधर समारोह की कलेक्टोरेट में होने वाली मीटिंग में भी शामिल होते रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

