रायपुर (वायरलेस न्यूज)*ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन वेटिंग हाल से महिला यात्री का सोने और चांदी के आभूषण उड़ाने वाले 02 शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा जीआरपी से समन्वय कर लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, दिनांक 13.05. 2023 को एक महिला यात्री का लेडीज पर्स जिसके अंदर सोने का आभूषण, चांदी का पायल वेटिंग हाल से चोरी होने की रिपोर्ट जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अ. क्र.98/23 धारा 379 आईपीसी के संबंध में सीसीटीवी फुटेज देखा गया,कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 31-05-23 को समय 10.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम. के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्रआ. व्ही. सी.बंजारे , प्रआ. पी के मेश्राम व जीआरपी थाना रायपुर प्रभारी उपनि एल एस राजपूत, प्रआ. भागवत पटेल व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का दो व्यक्तियो को रायपुर रेलवे स्टेशन के सिटी बस स्टैंड के पीछे दारू भट्ठी के पास चोरी का सोने की जेवरात, चांदी का पायल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता- (1) नरेंद्र वर्मा पिता स्व. अग्नू वर्मा, उम्र 47 साल, निवासी- अंबेडकर चौक, चक्रधारी गैरेज के पास , थाना- गुढियारी, जिला- रायपुर (छ ग)
(2) सोनू श्याम ठाकुर पिता स्व. महेश ठाकुर उम्र 32 साल, निवासी-जगमल चौक, दयालबंध टिकरापारा ,थाना- तोरवा, जिला- बिलासपुर (छ ग) का रहने वाला बताया, दोनों के पास से ( 1) सोने का ईयरिंग 01 नग (2) सोने का लॉकेट 01नग, (3) सोने का अंगूठी 01 नग ,(4) सोने की मोती दाना 08 नग (5) चांदी का पायल 01 नग , सोने की आभूषण लगभग 01 तोला, चांदी का वजनी लगभग 34 ग्राम, आभूषण मिला जिसे उन्होंने 13.05.2023 को रायपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड क्लास वेटिंग हॉल में सो रहे किसी महिला यात्री का लेडीस पर्स को चोरी करना स्वीकार किया । आभूषण जिसकी कुल कीमत 36000/( छत्तीस हजार रुपया ) दोनों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जहां जांच उपरांत पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 379,34 आईपीसी ,दिनांक 13.05.23 में दोनों आरोपियों को संलग्न कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

