🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मारूति माेबाईल दुकान में चाेरी करने वाला आराेपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में

On: June 25, 2023 6:34 PM

 सकरी पुलिस एवं साइबर सेल की अथक प्रयास से मिली बड़ी सफलता।
 आराेपी रात्रि में शटर का ताला काट कर दिया था घटना काे अंजाम।
 प्रकरण में कुल 37 नग एंड्राएड माेबाईल कीमती 3,88,999/- रूपये एवं नगदी रकम
1,30,000/- रूपये जुमला कीमती 518999 रूपये काे आराेपी चुराया था।
 आराेपी काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जप्त मशरूका:- आराेपी के कब्जे से 37 नग एंड्राएड माेबाईल कीमती 3,88,999/- रूपये, नगदी
रकम 10,000/- रूपये और चोरी के पैसे से खरीदे गये नया मोटर सायकल सुपर स्पेलेंडर को किया गया
जप्त।

बिलासपुर । वायरलेस न्यूज । सकरी के मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल और सवा लाख रुपए नगद लेकर भागा चोर को बिलासपुर पुलिस की सक्रियता से मध्यप्रदेश के अमलाई से मोबाइल फोन नगद राशि और एक नई मोटराइकिल सहित गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रार्थी शिवेन्द्र काेरी दिनांक 21 जून 2023 काे रात्रि 09.30 बजे अपने
माेबाईल दुकान के सटर के दाेनाें ओरताला लगाकर घर गया था। दिनांक 22 जून 2023 काे सुबह 09.
00 बजे प्रार्थी अपने माेबाईल दुकान काे खोलने आया ताे देखा कि दुकान के सटर में लगा हुआ दाेनाें
ओर का ताला नही था। शटर थोड़ा उठा हुआ था। इसके बाद सटर काे उठाकर दुकान के अंदर
गया ताे देखा कि दुकान में बिक्री हेतु रखे गये विवो, ओप्पो, एमआई, रियलमी, पोकाे, सेमसंग, जियो,
इनफिनिक्स कंपनी के कुल 37 नग ए ंड्राएड माेबाईल कीमती 03,88,999/- रूपये नही था, जिसे
अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के शटर का ताला ताेड़कर चाेरी कर लिया गया है। चाेरी हुये माेबाईल
हेंडसेट तथा दुकान के काउंटर मे ं नगदी रकम 1,30,000/- रूपये काे व्यापारियो काे देने के लिये
रखा था उसे भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाेरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपेार्ट पर धारा सदर का
अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों काे दिया गया,
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शनमें आराेपी द्वारा घटना घटित करते हुये
सीसीटीवी फुटेज प्राप्त ह ुआ ह ै। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अमलाई मध्यप्रदेश पहुंचकर
आराेपी रूपेन्द्र लोनिया उर्फ छोटू काे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक काे सकरी
स्थित मारूति माेबाईल दुकान में चाेरी करना स्वीकार किया। आराेपी शेष सभी माेबाईलाे काे अपने घर
के टीन पेटी में रखा था, जिसे बरामद कर जप्त किया गया है। आराेपी द्वारा चाेरी के नगदी रकम
50,000/- रूपये काे बुढ़ार जिला अनुपपूर के श्री आटाेमोबाईल में डाउन पेमेट कर सुपर स्पलेंडर
खरीदना तथा 10,000/- रूपये का े अपने घर में रखना स्वीकार किया गया है, जिससे नगदी रकम 10,000/- रूपये और चाेरी के पैसे से खरीदे गये माेटर सायकल सुपर स्पेलेंडर काे भी जप्त किया
गया है। प्रकरण के आराेपी के विरूध्द धारा सदर का आराेप सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार
किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका:- उपराेक्त संपूर्ण कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी झा अमन कुमार,
सउनि हेमंत आदित्य, सउनि जीवन साहू, आरक्षक सुमंत कष्यप, अमित पोर्ते, संजय बंजारे, मालिक
राम साहू, साइबर सेल बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक
तरूण केसरवानी एवं निखिल जाधव का विशेष याेगदान रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment