🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एक ई – टिकट दलाल रेल सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा आधा लाख से उपर से अवैध तरीके से बने 11 नग आरक्षित ई – टिकट बरामद

On: June 26, 2023 4:30 PM

राजनादगांव वायरलेस न्यूज। राजनादगांव रेल सुरक्षा बल की सक्रियता से बल की विशेष टीम ने रेलवे आरक्षित ई- टिकटों का कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध राजनांदगांव शहर में ऑनलाइन टिकट का व्यापार करने के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया राजनादगांव के एक तुलसी टूर एंड ट्रेवलर्स शनि मंदिर के पास ऑफिस में दबिश देकर एक युवक से आधा लाख से उपर के तत्काल ई टिकट बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राजनादगांव रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रशांत अल्डक ने मीडिया को बताया कि रेल सुरक्षा बल के महानिरीक्षक स ह प्रधान सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर जोन श्री मुनव्वर खुर्शीद के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुग के मार्ग दर्शन में दिनांक 26जून .23 सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगाँव निरीक्षक द्वारा बल सदस्यो के साथ लेकर प्राप्त सूचना पर रेलवे आरक्षित ई- टिकटों का कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध राजनांदगांव शहर में ऑनलाइन टिकट का व्यापार करने के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे *ऑनलाइन सेंटर तुलसी टूर्स & ट्रेवल्स, दुकान मालिक – सौरभ सुभाष कांकरिया उम्र 30 वर्ष पता शनिमंदिर ,राजनांदगांव थाना कोतवाली ,जिला राजनांदगाव* में दबिश दी गई जिसमे चेकिंग के दौरान दुकान में मौजूद कंप्यूटर सिस्टम को चेक करने पर उसमे 04 नग व्यक्तिगत आई डी से अवैध तरीके से बने 11 नग ओल्ड तत्काल आरक्षित ई – टिकट पाए गए जिसके संबंध में पूछताछ में उनके द्वारा कोई वैद्य प्रमाण पत्र पेश नहीं किया गया एवम अपनी गलती स्वीकार की,बाद उक्त मामला टिकिटो की कालाबाजारी के अन्तर्गत धारा – 143 रेल अधिनियम का होना पाकर उक्त 11 नग ओल्ड ई टिकट जिनकी कुल कीमत 52461/-तथा 01 नग सीपीयू (अनुमानित कीमत 10000/-) जप्त संपति का कुल मूल्य 62461/- को गवाहों के समक्ष जप्त कर उक्त दुकान संचालक को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस थाना कोतवाली एवम परिवार को इसकी सूचना दी गई , गिरफ़्तार व्यक्ति को जुप्तशुदा संपत्ति के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगाव लाया गया, जहां विधिवत कार्यवाही उपरान्त उनके विरुद्ध रेसुब पोस्ट राजनांदगाव अपराध क्रमांक – 568/23 धारा -143 रेल अधिनियम दिनांक 26जून 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया l उक्त प्रकरण में आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर माननीय न्यायालय में पेश होने हेतु निर्देश देकर जमानत का लाभ दिया गया। उक्त मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक डी.एल.दावना द्वारा की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment