● ठगों के रूपये निकालने से पहले ही साइबर सेल ने होल्ड कराये थे पीड़ित के रकम…..
● कोर्ट ने पीड़ित के 1.51 लाख रुपये रिलीज करने का किया आदेश…
*रायगढ़* । साइबर सेल रायगढ़ की टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये युवक के शिकायत पर कार्रवाई तत्काल कार्रवाई करते पीड़ित के खाते से गये 1.51 लाख रूपये होल्ड कराकर न्यायालय के माध्यम से पीड़ित को वापस कराया गया है । चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले अनिल माधवनी के साथ गत अगस्त माह में साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर रुपए की ठगी किया गया था । आवेदक द्वारा समय रहते ऑनलाइन ठगी की शिकायत संबंधित थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल जाकर किया गया । साइबर सेल के हेल्प डेस्क की टीम द्वारा आवेदक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर ऑनलाइन साइट साइबर पुलिस पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर रूपयों को होल्ड कराया गया । थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा पीड़ित के आवेदन पर आवेदक के विभिन्न खातों को धारा 102 सीआरपीसी की कार्यवाही कर होल्ड (सीज) किया गया तदुपरांत आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय में होल्ड रूपयों को वापस प्राप्त के लिए आवेदन दिया गया । माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ श्री भास्कर मिश्र के न्यायालय से आवेदक/ प्रार्थी अनिल माधवनी के आवेदन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर तथा प्रभारी साइबर सेल से प्रतिवेदन की मांग कर जांच उपरांत आवेदक के विभिन्न बैंक खातों में हॉल कराए गए कुल राशि 1,51,784 रुपए को अनहोल्ड करने का आदेश जारी किया गया है । अब शीघ्र ही आवेदक/पीड़ित को ठगी किया रूपये वापस प्राप्त होगा । आवेदक/पीड़ित अनिल माधवनी द्वारा साइबर सेल के डीएसपी दीपक मिश्रा व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया है । साइबर सेल की एक्सपर्ट टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के पीड़ित स्वयं आवश्यक दस्तावेज के साथ साइबर क्राईम पोर्टल - https://cybercrime.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

